सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में ईद, सरहुल और रामनवमी सहित अन्य त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी ने सभी थानों के लंबित कांडो का रिव्यू करते हुए अनुसंधान की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण, नक्सल नियंत्रण आदी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में एलआरपी आदि अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीपीओ बैजु उरांव, डीएसपी रणवीर सिंह सहित सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...