आरा, मार्च 17 -- आरा, हमारे संवाददाता। ईद, रामनवमी और चैती छठ पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों की स्थिति और विधि-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत शांति समिति के सदस्यों के साथ उनके-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना गया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्युत आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती एवं एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.