चाईबासा, मार्च 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.