कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। नगर कांग्रेस की ओर से तिलक हाल में गुरुवार को बैठक हुई। ईद एवं नवरात्र के मौके पर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। कई बार जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को अवगत कराया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। शहर के सभी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। पवन गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...