मुंगेर, मार्च 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में ईद, चैती दुर्गा-छठ और रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर जहां सुरक्षा और व्यवस्था की व्यापक तैयारी की गई है, वहीं शहरवासी भी पूरे उत्साह के साथ पर्व की तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और हर ओर त्योहार की रौनक साफ देखी जा रही है। शहर के प्रमुख बाजार में सदर बाजार, बाराट चौक, स्टेशन रोड, शनि मंदिर रोड, मारवाड़ी रोड, धर्मशाला रोड, भारत माता चौक, कारखाना गेट नंबर 6, नयागांव और धरहरा रोड-पूरी तरह सज चुके हैं। ईद को लेकर सेवइयां, टोपी, इत्र और नए कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं चैती दुर्गा-छठ और रामनवमी के लिए पूजा सामग्री, फल-फूल और सजावटी सामान की दुकानों पर भी अच्छी खासी खरीदारी हो रही है। हालांकि महंगाई का असर बाजार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.