गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद, चैती छठ पूजा और रामनवमी पर पूरे शहर को स्वच्छ करने का फैसला बुधवार को निगम की बोर्ड ने सर्किट हाउस में बैठक कर लिया। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रमिला मेहरा ने की। जिसमें बोर्ड ने सिलसिलेवार त्योहार को देखते हुए फौरी शहर की सफाई के अलावा बिजली और पानी संकट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि ईद, चैती छठ पूजा और रामनवमी त्योहार आगे-पीछे है। लिहाजा शहर को साफ-सफाई से चकाचक कर दें। त्योहारों में शहर को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका खासा ख्याल रखें। इसके पूर्व मेयर व डिप्टी मेयर ने वार्ड वार पार्षदों से परिचय लिया और वार्डो की समस्याएं जानी।मेयर ने कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वार्डों की समस्याओं पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सम्बंधित पार्षदों से समस्याओं को जान लें...