कटिहार, मार्च 20 -- मनिहारी नि स गुरूवार को ईद तथा रामनवमी को लेकर थाना परिसर में एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद की नवाज के लेकर सभी इमामबारों की साफ-सफाई पर चर्चा की गई। ईद के दिन नवाज का समय निर्धारित किया गया। रामनवमी को लेकर एसडीएम ने सभी से जुलूस की रूट की जानकारी प्राप्त किये। आजमपुरगोला जुलूस कमेटी के सदस्यों ने रूट चार्ट मे परिवर्तन का मांग किया। कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम को बताया कि आजमपुरगोला से पुरब टोला के रास्ते रूट होनी चाहिए। जिससे जुलुस के दौरान रूट आसान हो सके। एसडीएम ने उपस्थित लोगों से ईद तथा रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने का अपील किया। एसडीएम ने कहा की जुलुस कमेटी के सदस्यों से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। मौके पर नगर ईओ अरविंद पासवान, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, जिप...