ईडी सरकार के इशारे पर काम करती है : वाड्रा
नई दिल्ली, मई 16 -- राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुग्राम में शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमानत मिल गई। इसके बाद वाड्रा ने ईडी पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह निडर हैं, उन्हें कुछ भी छिपाना नहीं है। विशेष जज सुशांत चंगोत्रा की अदालत ने उन्हें इस मामले में 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के जमानती पर जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई दस जुलाई को निर्धारित की गई है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। वह सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे और जांच में पूरा सहयोग देंगे। इस दौरान वाड्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत व अन्य अधिवक्ता पेश हुए। राउज एवेन्यू कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.