नई दिल्ली, मार्च 5 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नई दिल्ली शाखा ने साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते हुए पीएमएलए के तहत दो चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा और भास्कर यादव को गिरफ्तार किया है। ईडी ने बताया कि डिजिटल स्कीम के नाम पर देशभर के लोगों से करीब 641 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। ईडी ने बताया कि इस घोटाले में निवेश के मौके, पार्ट-टाइम जॉब, क्यूआर कोड आधारित स्कैम, फिशिंग और अन्य लालच देने वाली योजनाओं के जरिए लोगों से पैसे मंगवाए गए। कुल लगभग 641 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। धोखाधड़ी से जुटाई गई रकम पहले टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए मैनेज किए गए म्यूल अकाउंट्स में जमा की गई। उसके बाद इस पैसे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर छिपाने के लिए पूरे भारत में डमी और शेल कंपनियों का जाल बिछाया गया। धनशोधन की गई कमाई को भारतीय बैंकों के वीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.