लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

ईडी की कार्रवाई और जब्त संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से पांच हजार रुपये की ठगी के मामले में आम्रपाली समूह और सहयोगी कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की है। ईडी ने मामले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 54.71 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। नई दिल्ली के महारानी बाग क्षेत्र स्थित यह संपत्ति सुरभाई एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। ईडी ने आम्रपाली समूह की कंपनियों के विरुद्ध निवेशकों व प्रमोटर की ओर से यूपी व दिल्ली में दर्ज कराए गए मुकदमों को आधार बनाकर मामले में अपना केस दर्ज किया था। ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय की टीम ने मामले में जांच के बाद संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई तेज की है। आरोप है कि आम्रपाली समूह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू कि...