ललितपुर, जून 5 -- ललितपुर। ललितपुर सहित देश के सोलह प्रांतों से जुड़े मल्टीस्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी एलयूसीसी के घोटाले की तह तक जाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली की टीम ने जिम्मा संभालने के बाद जनपद में डेरा जमा लिया है। पिछले तीन दिनों से ईडी के अधिकारी इस मामले की जांच से जुड़े पुलिस अफसरों के सम्पर्क में रहकर जांच को आगे बढ़ा रही है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में पिछले दो दशकों से एक गिरोह भोलेभाले लोगों को कम समय में रुपये दुगने करने का झांसा देकर ठग रहा था। इसने पहले एडवांटेज फिर आप्शन-वन इसके बाद एलयूसीसी, स्वामी विवेकानंद नामक मल्टीस्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी बनाकर एफडी, एमआईएस, आरडी में बड़ी संख्या में लोगों के हजारों करोड़ रुपये निवेश कराए। मेच्योरिटी टाइम आने पर जब लोगों को धनराशि नहीं लौटाई गई तो उन्होंने इससे जुड़े शातिरों के खि...