लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी व ट्रस्ट समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी को जौहर यूनिवर्सिटी में काले धन के निवेश के सुराग मिले हैं। ईडी अब मामले में विभिन्न विभागों के कुछ तत्कालीन अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी भी कर रही है।ईडी ने बुधवार को रामपुर के अलावा सहारनपुर व दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में चंदे की रकम और सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों से कराए गए निर्माण कार्यों के मामले में मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।ईडी यह भी पढ़ें- जेल में बंद आजम की मुश्किलें औ...