रांची, जनवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धनबाद में कोयला घोटाले से जुड़े मामले में ईडी के द्वारा प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की भूमिका की जांच को भेजे गए पत्र पर पुलिस मुख्यालय ने मंतत्व मांगा है। पुलिस मुख्यालय ने ईडी के पत्र का हवाला देते हुए गृह विभाग को लिखा है, जिसमें आगे की कार्रवाई को लेकर मार्गदर्शन भी मांगा गया है। गौरतलब है कि ईडी ने राज्य सरकार के कार्मिक विभाग व पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर 2015 से धनबाद में तैनात डीसी, एसएसपी, सिटी व ग्रामीण एसपी समेत अन्य अफसरों की सलाना आय, पैन कार्ड समेत अन्य विवरण मांगे हैं। पुलिस विभाग गृह विभाग के मंतव्य के आधार पर ही आगे निर्णय लेगा। कोयला घोटाले में कारोबारी अनिल गोयल, एनबी सिंह समेत अन्य के ठिकानों पर 21 नवंबर व 12 दिसंबर को छापेमारी हुई थी। छापेमारी के दौरान अनिल गोयल व उनके करीबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.