मेरठ, सितम्बर 4 -- टोल वसूली घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की लखनऊ टीम ने मेरठ के गंगानगर स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में भी बुधवार को कार्रवाई की थी। पूछताछ करने और साक्ष्य संकलन करने के बाद टीम नोटिस देकर वापस लौट गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने टोल वसूली घोटाले में बुधवार को देशभर में 14 जगहों पर छापेमारी की। एनएचएआई के सॉफ्टवेयर के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर बनाकर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई थी। यूपी एसटीएफ ने इस धांधली का भंडाफोड़ किया था और मुकदमा दर्ज किया था। ईडी ने पुलिस एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- ईडी की छापेमारी में 1.03 करोड़ बरामद, आठ बैंक लाकर फ्रीज ये भी खुलासा हुआ कि टोल से हुई कमाई को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट कर दिया गया। बाद में इस रकम को हवाला नेटवर्क के जरिये प्...