लखनऊ, अक्टूबर 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर यूनिवर्सिटी व ट्रस्ट में गड़बड़ी के मामले में सपा नेता आजम खां के करीबी ठेकेदार एएंडएस एसोसिएट्स के संचालक अनवर हुसैन व सलीम से फिर पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार सलीम को 21 अक्तूबर को चौथी बार तलब किया गया है। ईडी ने अनवर को 23 अक्तूबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है।ईडी मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी में चंदे की रकम और सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों से कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर जांच कर रही है। इसी कड़ी में ट्रस्ट को मिले चंदे और विभिन्न खातों में हुए लेनदेन को लेकर आजम खां के कुछ करीबियों से और पूछताछ करने की तैयारी में है। आजम के करीबी सीए से कुछ और दस्तावेज भी तलब किए गए हैं। ईडी मामले में जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण करने के साथ ...