नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत सामान्य श्रेणी में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इसमें छात्रों की दो सूची जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अभिभावकों को अब तीसरी सूची का इंतजार है। वहीं, शिक्षा निदेशालय ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया जारी की जा सकती है। हाल ही में निदेशालय ने निजी स्कूलों से नर्सरी, केजी व पहली कक्षा की सीटों की जानकारी मांगी है। निदेशालय ने स्पष्ट किया कि इन श्रेणी में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चे को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। साथ ही, दाखिले केंद्रीकृत होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...