फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए सोमवार को सेक्टर-14 स्थित डीएवी ऑडिटोरियम में किफायती फ्लैटों का ड्रा पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों में स्थित 637 फ्लैटों का आवंटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने की। एडीसी सतबीर मान ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखा गया। कुल आवंटित फ्लैटों में से 185 फ्लैट विधवा महिलाओं को दिए गए हैं, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 452 फ्लैट आवंटित किए गए। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 159 आवेदकों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। ड्रा में चयनित लाभार्थियों को आगे की प्रक्रिया के ल...