ईट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किसान की मौत
शामली, मई 12 -- शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव बुंटा निवासी एक किसान की करनाल के पास ईट से ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव बुटा निवासी किसान मांगे राम ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर ऊन से करनाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह करनाल के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादस में ट्राली पर बैठे मांगे राम ईटों के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के लिए ले जाते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक सोहनबीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका करनाल के अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक मांगे राम सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.