जमुई, जनवरी 6 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा बड़ी बाग मुख्य मार्ग पर स्थित सोमवार को लगभग 10:00 बजे दिन में गोपालपुर के निकट 35 वर्षीय एक युवक राजीव सिंह को एक ईट लदा ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय ग्रामीण एवं बाइक पर सवार युवक ने ट्रैक्टर एबं चालक को पकड़ लिया और खैरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया । मृतक की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र निवासी रतन सिंह के रूप में की गई है। रतन सिंह अपने ससुराल खैरा थाना क्षेत्र के चौहानडीह आए हुए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही चौहानडीह गांव लोग उग्र हो गए और गोपालपुर चौक एवं घटनास्थल को पूरी तरह जाम कर दिया। जिससे कि खैरा बड़ीबाग मुख्य मार्ग को पूर्ण रूप से यातायात बाधित हो गई । जिससे कि दूर दराज से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । मृतक ...