मधुबनी, जनवरी 28 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के करमौली-मधुबनी मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दोस्तपुर गांव स्थित चंदा ईंट भट्ठा पर काम करने जा रहे एक मजदूर को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली गई। इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान डाढ़ा गांव निवासी सुकन मुखिया वार्ड संख्या 10 के रूप में की गई है। सुकन मुखिया के फर्द बयान पर खजौली थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुकन मुखिया सुबह घर से करमौली ईंट भट्ठा जा रहा था। इसी दौरान दोस्तपुर और करमौली गांव के बीच सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन रोक लिया और उसकी बाइक छीनने लगे। दोनों अपराधियों का चेहरा ढका हुआ था। जब सुकन मुखिया ने उनका चेहरा देखने का प्रयास किया तो एक अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.