रुद्रपुर, मई 14 -- शांतिपुरी, संवाददाता। गुरुवार को शांतिपुरी क्षेत्र के ढॉकानी स्थित भूमि देवता मंदिर में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना एवं नए अन्न के भोग का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उल्लास के बीच ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवों की आराधना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। प्रातः करीब 8 बजे से ही ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियां शुरू कीं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच मंदिर कमेटी अध्यक्ष हरपाल सिंह कोरंगा, प्रधान पुजारी बिशन सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा, हुकम सिंह कोरंगा एवं पुष्कर सिंह कोरंगा ने मंदिर के कपाट खोले। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाय...