चक्रधरपुर, नवम्बर 21 -- चक्रधरपुर प्रखंड के ईटोर पंचायत के माहुलपानी गांव में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेमबोरम, मुखिया सोमनाथ कोया तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास विभाग चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विशाल खलको, एसडीओ ददन राम, कनीय अभियंता पप्पू कुमार, उप प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सीजुई, विजय सिंह समद समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, कर्मी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान सभी अतिथियों को गुलदस्ता और शाल देकर सम्मानित किया गया। शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.