मुजफ्फर नगर, मई 2 -- खतौली। फलावदा मार्ग पर वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार माता-पिता और उनके बेटे को ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पीड़ित परिजनों ने हादसे की तहरीर दी है। खतौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल ने बताया कि क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी 60 वर्षीय राजकुमार का फलावदा निवासी साढू कई दिनों से बीमार था। यह भी पढ़ें- तीन मौतों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने लगाया जाम शनिवार शाम करीब चार बजे राजकुमार अपने बेटे 30 वर्षी...