बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। योगेश कुमार आईएएस, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उ०प्र० नोडल अधिकारी जिला बिजनौर द्वारा 4 बजे मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूतल से टेरिस तक चार मंजिला भवन का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नोडल अधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप स्कीम की प्रगति की समीक्षा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सोमवार को नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान भवन में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता की पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली ईंटों पर सफेदी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता आरईएस द्वारा बताया गया कि भट्टों में ईंटों के पकाने के लिए बिजली का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके क...