ईटहा पंचायत भवन में 40 दिनों से लटका ताला
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुरौल। ईटहा पंचायत सरकार भवन में 40 दिनों से ताला लटका है। आरटीपीएस काउंटर तक नहीं खुल रहा है। इस कारण आमलोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, कबीर अंत्येष्टि के साथ सरकार की कई विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मुखिया देव कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पंचायत सरकार भवन में ताला लटका देखकर लोग निराश होकर लौट जा रहे हैं। इधर, बीडीओ शिवांगी कुमारी कुछ भी बताने से परहेज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.