ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
मुंगेर, मई 13 -- धरहरा, एक संवाददाता। ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और हवन की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वृंदावन से पधारी कथावाचिका कृष्णा प्रियंका ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह भी पढ़ें- भगवान का अवतार भक्तों के लिए होता है-स्वामी कूरेशाचार्य जी महाराज उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल चमत्कारों की कथा नहीं, बल्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.