चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा। ईटवा गांव के ब्लॉक रोड पर पेयजल कनेक्शन होने के बाद भी बीते एक साल से अधिक समय से ब्लॉक रोड पर पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर श्रीपत ब्रह्म बाबा गेट तक जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई गई है। एक साल से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है। कई बार शिकायत के बाद भी पेयजल आपूर्ति बाधित है। सुबह शाम पानी के लिये ग्रामीण और दुकानदारों को डिब्बा में पानी भरकर साइकिल से ले जाने के लिये मजबूर है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि जल्द ही पेयजल की समस्या दूर कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...