औरंगाबाद, मार्च 5 -- हसपुरा-ईटवां रोड में उचित बिगहा पैइन के समीप उचित बिगहा के रिटायर्ड फौजी बिंदेश्वरी सिंह का स्कूटी चोरी हो गया। इसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च की शाम स्कूटी से उचित बिगहा पैइन समीप एक व्यक्ति के घर होली गाने के लिए आमंत्रण करने आए थे। उनके दरवाजे पर स्कूटी लगाकर उनके घर के अंदर चले गए। थोड़ी देर में मकान से बाहर आए तो देखा कि उनकी स्कूटी गायब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...