बोकारो, जनवरी 15 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चन्दनकियारी प्रखण्ड के आसनबनी ईजरी नदी तट में मकरेश्वरी टुसू मेला आयोजित किया गया। मेले में आस पास पंचायतों के सबसे बड़े टुसू मेले में कई पंचायतों के लोग इकट्‌ठा होकर मकरेश्वरी मंदिर व टुसू मनी की पवित्रता को नमन किया। लोक सांस्कृतिक विरासत के साथ झारखण्ड की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर टुसू पर्व में बच्चियों की दल ने मकर सिनाय मकरेश्वरी चला, विदाई लेती गो टुसुबाला जैसी टुसू गीत गाते हुए मेला परिसर पहुंचे और ईजरी नदी में टुसू-चौड़ल को विसर्जित किया। बच्चों ने मेला परिसर में लगे झूला आदि का आनंद लिया। मौके पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार, दुर्गा चरण महतो, युधिष्ठिर महाथा, असीम गोस्वामी, जगन्नाथ क्षेत्रपाल, करुणामय गोस्वामी, अंकित कुम्भकार, प्रदीप कुमार गोस्वामी, लक्ष्मण बाउरी सहित अन्य मौजूद थे। मेला को सफल ...