आदित्यपुर, अगस्त 3 -- चांडिल। ईचागढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दुमटांड के पास तीन किलो अफीम के साथ बुरुहातू के रहने वाले एक तस्कर घासीराम साव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। चांडिल एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ईचागढ़ के दुमटांड- पातकुम सड़क के रास्ते अफीम करोबारियों के द्वारा अफीम की खरीद बिक्री किया जाना है। जिसके बाद एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। दुमटांड- पातकुम सड़क मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक बाइक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने घासीराम साव को तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रह...