आदित्यपुर, मार्च 21 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास बालू लदे हाइवा ने ऑटो को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ऑटो में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ऑटो चालक को हल्की चोट लगी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मिलन चौक पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...