आदित्यपुर, मार्च 9 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितू गांव के विजय कुमार दास की रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। रविवार को टेंगरिया गांव के पास जंगल में सुनसान जगह पर एक कुएं से शव बरामद हुआ, जो बाइक से रस्सी से बंधा था। विजय 24 फरवरी से लापता था। करीब 12 दिनों बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।विजय कुमार दास (31 वर्ष) पिछले चार वर्षों से रांची के पुंदाग स्थित रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। कंपनी के कैंपस में ही रहता था। 24 फरवरी को वह अपने गांव सितू से काम के लिए रांची गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन सुराग...