आदित्यपुर, मार्च 28 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी-सिल्ली मार्ग स्थित पिलीद गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के जिलिंग सेरेंग निवासी सुखराम लोहारा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुखराम लोहारा बाइक से ईचागढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे ईचागढ़ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.