ईचागढ़ : उत्पाद विभाग ने जब्त की अवैध 60 पीस अंग्रेजी शराब
आदित्यपुर, मई 22 -- चांडिल। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। एसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने एक घर से विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड के कुल 60 पीस (42.25 लीटर) अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया। जब्त किए गए शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। एसआई कुमार ने बताया कि अवैध अंगेजी शराब बिक्री और विनिर्माण के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई यह भी पढ़ें- ईचागढ़: उत्पात विभाग ने छापेमारी कर जब्त किये 12 हजार के 60 अंग्रेजी शराब यह भी पढ़ें- 10 लीटर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.