ईचागढ़: सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत
आदित्यपुर, मई 28 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा चुनचूड़िया गांव के समीप मंगलवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुरी के सिंहपुर स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उमाचरण पुरान (20 वर्ष) तथा श्याम लाल सिंह मुंडा (43 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों मृतक बड़ा चुनचूड़िया का ही रहने वाले थे। जबकि दुर्घटना में घायल कृतिवास सिंह मुंडा (20 वर्ष), घलटू सिंह मुंडा (24 वर्ष), नयन कोईरी (45 वर्ष) और निवारण सिंह मुंडा (15 वर्ष) का इलाज चल रहा है। बुधवार को एक मरीज को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.