आदित्यपुर, मई 21 -- चांडिल। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग के एसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने एक घर से विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड के कुल 60 पीस(42.25 लीटर) अंग्रजी शराब को जब्त कर लिया। जब्त किए गए शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपया आंकी जा रही है। एसआई नीरज कुमार ने बताया कि अवैध अंगेजी शराब बिक्री तथा विनिर्माण के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...