चतरा, जनवरी 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईचाक खुर्द में शुक्रवार को शिवपुर कठौतिया रेल लाइन में अधिग्रहित गैर मजरूवा खास भूमि के मुआवजा की मांग को लेकर 32 माह से धरना पर बैठे किसानों से सिमरिया विधायक उज्जवल दास मिले। किसानों ने बताया कि पिछले 22 मई 2022 से किसान जिला प्रशासन और सरकार के ध्यान आकर्षित कराने को लेकर धरना पर बैठे हैं। सिमरिया अंचल द्वारा 55 रैयतों का रिकॉर्ड खोल कर अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए एसडीओ के पास भेजा गया, परंतु एसडीओ कार्यालय द्वारा मात्र 14 मूल रैयतों का ही रेकड रैयती मान्यता के लिए भेजा गया। वह भी रेकड त्रुटि सुधार के लिए पुन: वापस आकर अंचल कार्यालय में धुल फांक रहा है। विधायक श्री दास ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। किसानों के इस समस्या को विधानसभा में रखकर सरकार का ध्यान आकर्षित करा कर हक ...