देहरादून, जनवरी 6 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबले में गुरुकुल एकेडमी, निंबस एकेडमी, आईटीएम और ब्रदर्स क्लब ने अपने मैच में अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मंगलवार को कृष्णा क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी और ईगल के बीच मैच खेला गया। गुरूकुल क्रिकेट एकेडमी ने 38 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 307 रनों का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में दून स्पोर्टिंग क्लब और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में निंबस क्रिकेट एकेडमी 8 विकेट से जीती। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए प्रियांशु सिंह ने 5, अमन प्रताप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में डीआईएमएस और आईटीएम के बीच हुए मुकाबले में आईटीएम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.