जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर। दलमा वन्यजीव अभयारण्य में सामुदायिक इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माकुलाकोचा, खोखरो, बांधडीह, तुलिन व कदमझोर की ईको विकास समितियों के 30 सदस्यों को आईएचएम रांची, ब्राम्बे में एक सप्ताह का 'हॉस्पिटैलिटी एवं गेस्ट एटिकेट' प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रतिभागियों को अतिथि सत्कार, हाउसकीपिंग, स्वच्छता, भोजन सेवा, संवाद कौशल और पर्यटकों से व्यवहार की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय को आतिथ्य प्रबंधन में कुशल बनाकर पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना तथा आजीविका के अवसर सृजित करना है। वन विभाग इस तरह के क्षमता विकास कार्यक्रम जारी रखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...