फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में ईको कार बुकिंग के बहाने चालक का अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को टूंडला पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। एक अभियुक्त फरार हो गया था। फरार अभियुक्त को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसका एक और साथी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार देररात क्राइम ब्रांच गाजियाबाद को लाल रंग की कार में सवार बदमाश किसी वारदात की फिराक में सिहानी गेट क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने लोहिया नगर चौकी के पास स्थित हमदर्द चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। लाल रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी तेज कर दी, जो अनियंत्रित होकर पेड़...