चम्पावत, अप्रैल 13 -- मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के तीन दिनी प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। समिति अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देशन में वार्ड नौ में बोतलों में पॉलीथिन भरकर ईको ब्रिक्स बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मकसद बढ़ते पॉलीथिन कचरे को कम करना है। बताया कि अभियान के तहत एक हजार बोतलों में पॉलीथिन भरने का लक्ष्य है। यहां सुनीता सक्सेना, राजेश सक्सेना, आशा देवी, मंजू देवी, हीराकली देवी, नीलम मिश्रा, सुनीता देवी, पीहू और रूही आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.