कौशाम्बी, जुलाई 30 -- पावन श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में बच्चों ने ईको-फ्रेंडली रंगोली बनाकर सावन महोत्सव का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से आकर्षक रंगोलियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। काय्रक्रम के दौरान डॉ. शालिनी सिंह ने बच्चों को सावन रंगोली बनाने की विधि सिखाई। उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना है। इस पूरे माह शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। सावन का महीना प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। ऐसे में प्राकृतिक रंगों और पर्यावरण-अनु...