फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- थाना अरांव क्षेत्र में शुक्रवार को तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ईको पलट गई। जिससे महिला की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। सभी अस्थियां विसर्जन के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। सरकारी एंबुलेंस सभी घायलों को उपचार केलिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी मुन्नालाल अपने परिवार सहित ईको गाड़ी से अपनी पत्नी निर्मला देवी की मौत के बाद उसकी अस्थियां विसर्जन के लिए फर्रुखाबाद गंगा जा रहे थे। भारौल के समीप तेज गति से जा रही इको गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार 30 वर्षीय धनराज पुत्र मुन्नालाल और उसकी पत्नी 28 वर्षीय हेमलता, 60 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी हरि सिंह, 30 वर्षीय उषा देवी पत्नी विमल कुमार और छित्रेश कुमार उर्फ प्रिंस घायल हो गए। हादसे में 50 वर्षीय आशा देवी पत्नी रामौवतार...