शाहजहांपुर, मई 20 -- कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुन्दौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार पाइप लाइन कॉलोनी निवासी उमाशंकर गुप्ता का बेटा दीपक उर्फ गोलू पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना पर चेयरमैन हरनरायण गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ईको कार को कब्जे में ले लिया है। घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...