लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ईको टूरिज्म से युवाओं में पर्यावरण चेतना सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी ईको पर्यटन विकास बोर्ड (यूपीईटीडीबी) लगातार सार्थक पहल से युवाओं को जोड़कर इन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बना रहा है। जयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय विद्यालय, एसजीपीजीआई लखनऊ के लगभग 60 विद्यार्थियों को शहीद चंद्रशेखर आजाद पंक्षी विहार उन्नाव का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। पक्षी विहार अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड है। यह राज्य के 11 रामसर स्थलों में एक है। शांत एवं हरे-भरे वातावरण में स्थित यह पक्षी विहार पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षक स्थल है। सर्दियों के मौसम में यह विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आश्रय स्थल बन जाता है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.