हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता हल्द्वानी वन प्रभाग की पहल पर सीमावर्ती ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक दिवसीय 'एक्सपोजर विजिट' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत जनपद चम्पावत के ऊंचौलीगोठ, गैंडाखाली और आमबाग सहित विभिन्न गांवों की ईको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) के 25 सदस्यों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का अध्ययन भ्रमण किया।इस दौरान ग्रामीणों ने चूका स्पॉट (शारदा सागर) में संचालित सोविनियर शॉप, कैंटीन, ईको हट्स और बोटिंग जैसी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को ईको-टूरिज्म आधारित स्वरोजगार के सफल मॉडल से परिचित कराना है। प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि इन गतिविधियों से होने वाली आय का उपयोग सामुदायिक विकास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.