पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। जल जंगल जमीन की खासियत वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जहां एक तरफ बाघों की दहाड़ है तो वहीं अब ईको टूरिज्म को लेकर नई सौगात आने वाले दिनों में पूरी होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही टेंट सिटी के proposal को मंजूरी शासन से मिल सकती है। 73 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले पीटीआर में होम स्टे आदि को लेकर विकास हो रहा है। बाघ और अन्य वन्यजीवों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। ऐसे में यहां जंगल से सटे क्षेत्र की आबादी के लिए फेसिंग कराई जाएगी। जलकुंभी आदि से तैयार उत्पाद और अन्य संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व को आने वाले दिनों में इको टूरिज्म का हब बनाएंगे। पर्यटन के मानचित्र इसे इतना ऊपर लाएंगे कि सैलानियों की तदायत यहां बढ़ जाएगी। जंगल के संवेदनशील स्था...