मथुरा, दिसम्बर 22 -- थाना जमुनापार अंतर्गत गांव लोहवन में ईको की टक्कर से घर के बाहर खेल रहे बालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। रविावर को गांव लोहवन में मोहित दिवाकर का ढाई वर्षीय बालक हर्ष घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि तभी रोड पर होकर जा रहे ईको चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालक को टक्कर मार दी। इसके चलते बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मोहित दिवाकर की तहरीर पर ईको चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...