बरेली, दिसम्बर 29 -- आंवला। रामनगर मार्ग पर सोमवार ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो श्रृद्धालु घायल हो गए। रामपुर जिले के थाना मिलक के ग्राम मनौना के दिनेश कुमार अपनी पत्नी सरिता और साधना के साथ बाइक से मनौना धाम आ रहे थे। आंवला के सम्राट अशोक चौराहे से आगे सामने से तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर फरार हो गया। टक्कर से दिनेश, सरिता व एक बच्ची को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...