ईकेवाईसी : फर्जी मजदूरों की नहीं लगेगी हाजिरी, योजना में आएगी पारदर्शिता
बिजनौर, जून 8 -- जिले में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की ई-केवाईसी हो रही है। ईकेवाईसी होने पर पात्र मजदूर की हाजिरी लगेगी और उसी को मजदूरी मिलेगी। मजदूरों के जॉब कार्ड आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होंगे। आंखों को मैच करके ही मजदूर की हाजिरी लगेगी और मजदूरी का भुगतान होगा। बिना ईकेवाईसी कराए मजदूर की हाजिरी नहीं लगेगी और फर्जी मजदूरों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। मनरेगा में वर्तमान में करीब 2 लाख 5 हजार 519 एक्टिव मजदूर है। इन सभी मजदूरों की ईकेवाईसी कराई जा रही है। पहले से ही मजदूरों का आधार उनके मोबाइल नम्बर से लिंक है। अब मजदूरों के जॉब कार्ड, बैंक खाता भी आधार और मोबाइल नंबर से लिंक होंगे। जिले में मजदूरों की ईकेवाईसी कराने का काम तेजी से चल रहा है। मजदूरों की ईकेवाईसी होने पर मजदूरों की हाजिरी लगाने में पारदर्शिता आएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.